सियासी नज़र – मूंगफलियों की तरह बटे पद – अखबारों की सुर्खियों में बने रहने लगी होड़ 

किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में इन दो चार दिनों से काफी राजनेतिक गर्मागर्मी का माहौल बना हुआ है । सियासी नज़र के हिसाब से किरंदुल नगर में दो दिनों से हो रही बेमौसम बरसात ने जहाँ एक तरफ नगर की फिजा को ठंडा कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ एक राजनैतिक दल ने अपने समर्थकों को खुश करने के लिए कई प्रकोष्ठों का सृजन करते हुए अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को नए नए पदों से सुशोभित करते हुए अलंकृत किया है । पदों के वितरण से जिला और स्थानीय स्तर का पद पाने वाले कार्यकर्ता में तो खुशी का माहौल है परंतु जिनको पदों से अलंकृत नहीं किया गया है वो कहीं न कहीं पान ठेलों और होटलों में चाय पीते हुए गुपचुप तरीके से अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए देखे जा सकते है । खैर यह तो पद पाने वाले जाने या जिनको पद नहीं मिला वो ही जाने । सियासी नज़र के हिसाब से किरंदुल नगर में दो दिनों से हो रही बेमौसम बरसात ने जहाँ एक तरफ नगर की फिजा को ठंडा कर दिया है तो वहीं मूंगफलियों की तरह बंटे पदों से अलंकृत होने वाले कार्यकर्ताओ में प्रिंट मीडिया के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी अपनी अपनी फोटो के साथ समाचारों में बने रहने की होड़ सी लगी है ।पदों से अलंकृत होने वाले पदाधिकारी और नेता अपने अपने हिसाब से पत्रकारों से संपर्क करते हुए अखबारों की सुर्खियों में बने रहने की कोशिश में लगे हुए हैं । खैर जो भी हो परंतु सियासी नज़र के हिसाब से मूंगफली की तरह बंटे पदों और अखबारों की सुर्खियों में बने रहने के घटनाक्रम ने किरंदुल की राजनैतिक फिजा को एक बार और गरमा दिया है ।