राजिम :–भारत स्काउटस एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद व जिला आयुक्त जगजीत सिंह धीर के निर्देशानुसार जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन एवं डी ओ सी स्काउट आशीष साहू व डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में जिला गरियाबंद द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम पंडित राम विशाल पांडे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में स्काउट गाइड के संस्थापक एवं जनक लॉर्ड वेडेन पावेल के जन्मदिवस को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ लॉर्ड बेडेन पावेल के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व स्काउट प्रार्थना के साथ हुआ.जिसमें डॉ रामकुमार साहू पूर्व जिला मुख्य आयुक्त, देवकी साहू अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंध समिति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम एवं जिला सचिव रोमन साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.इस अवसर पर कार्यक्रम में सर्वप्रथम लॉर्ड बेडेन पावेल को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए स्काउट गाइड को दिए गए उनके योगदान द्वारा पर चर्चा की गई.इस अवसर पर जिला सचिव रोमन साहू ने कहा कि जिला गरियाबंद में स्काउट गाइड राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिला का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं यह उनके लिए सुनहरा प्लेटफार्म एवं अवसर हैं इसके माध्यम से उनमें नेतृत्व की क्षमता बढ़ती है. जिससे अच्छे संस्कार अच्छे गुण और अनुशासन में रहने की प्रशिक्षण मिलता है.पूर्व जिला मुख्य डॉ रामकुमार साहू ने कहा गरियाबंद जिला बनने के बाद हमारे जिले में स्काउटिंग में उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है किंतु अधिकांश विद्यालय के स्काउट गाइड इसमें भाग नहीं लेते यह चिंतन का विषय है. स्काउट गाइड सीमित साधनों का उपयोग कर विषम परिस्थितियों में जीना सिखाती है. देवकी साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से छात्र-छात्राओं में एक अच्छे संस्कार और अनुशासन आती है जो आज के परिवेश अत्यंत आवश्यक है.स्काउट हमें जीवन जीने की कला सिखाती है. तत्पश्चात राष्ट्रीय जंबूरी दुधली (बालोद) में भाग लिए हुए रोवर रेंजर ने अपने अनुभव शेयर किए.कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय जंबूरी दूधली (बालोद)में जिला गरियाबंद के रोवर रेंजर भाग लिए थे उन्हें राज्य से प्राप्त प्रमाण पत्र को अतिथियों के करकमलो द्वारा वितरण किया गया. इस मौके पर कुलेश्वर निषाद छत्तीसगढ़ी फ़िल्म कलाकार,ब्लाक सचिव लुकेश्वर प्रधान, जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू, रूपा साहू सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद, चेतन गेंडरे, पटेल सर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद मैडम धवलपुर,गोप कुमार साहू व रोवर रेंजर उपस्थित थे.
