युवाओं के चहेते सामाजिक कार्यकर्ता विकास स्वामी बने भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक  

किरंदुल — भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी 21 फरवरी के पत्र अनुसार जिला बुनकर प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक की नियुक्ति की गई है । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर के सामाजिक युवा एवं भाजपा नेता विकास स्वामी पदमवार को दंतेवाड़ा जिले के भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद से नवाजा गया है । उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगर के सामाजिक एवं कई वर्षों से किरंदुल भाजपा से जुड़े एक सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका का निर्वहन करने वाले युवाओं के पसंदीदा साथी को मिले इस दायित्व से उनके समर्थकों में खासा उत्साह नज़र आ रहा है साथ ही साथ विकास को मिले इस नए दायित्व से दंतेवाड़ा जिले में भाजपा को मजबूती प्रदान होने के आसार भी बढ़ेंगे ।