बिटीओ भवन में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ महाभण्डारा 

किरंदुल — बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के किरंदुल स्थित कार्यालय में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 17 फरवरी से 18 फरवरी तक हुआ । बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ के सचिव आकाश गोयल और अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि बिटीओ के किरंदुल स्थित कार्यालय में जीर्णोद्धार पश्चात राम दरबार के नवीन विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है तत्पश्चात 19 फरवरी को नगर परिवार के लिए महाभण्डारे का भी आयोजन बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से किया । बिटीओ के सचिव आकाश गोयल ने कहा कि बिटीओ के किरंदुल कार्यालय में 18 फरवरी को श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया गया । इस पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं और नगरवासियों को सादर आमंत्रित किया गया था ।

धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के अंतर्गत विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं हवन के साथ प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं भक्त हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई । प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत 19 फरवरी को दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।जिसमे नगर वासियों ने उपस्थिति दर्ज कर भगवान का भोग ग्रहण किया ।