किरंदुल – आकाश पटनायक पिता विमल चन्द्र पटनायक उम्र 36 वर्ष निवासी डिप्टी मैनेजर किरंदुल आवेदिका मनीषा पटनायक के द्वारा थाना बचेली में शिकायत करने पर आज दिनांक 05-02-2026 को दोनों पक्षों को पूछताछ हेतु थाना तलब किया गया जो पूछताछ के दौरान अनावेदक आकाश पटनायक द्वारा आवेदिका को वर्ष 2025 से लड़ाई झगड़ा कर परेशान किया जा रहा था अनावेदक को समझाईश देने के दौरान पुलिस की उपस्थिति में ही अनावेदक द्वारा आवेदिका के साथ मारपीट करने एवं अभद्र व्यवहार करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की अंदेशा पर मौके पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर अनावेदक आकाश पटनायक पिता विमल चंद्र पटनायक उम्र 36 वर्ष (डिप्टी मैनेजर, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट NMDC किरंदुल) निवासी क्वाटर नंबर 190 टाईप 03 पुराना जिम के पास किरन्दुल को धारा 170 बीएनएसएस के तहत् गिरफतार कर माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी न्यायालय बड़ेबचेली के समbक्ष धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत् इस्तगासा पेश किया गया। जो माननीय न्यायालय द्वारा अनावेदक आकाश पटनायक को जेल भेजा गया।
