बालाजी विवाह उत्सव – एक एक किलो के दस हजार लड्डू तैयार 

बारात में शामिल भक्तों को प्रसाद के रूप में दिये जायेंगे लड्डू 

किरंदुल — एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के निवासियों की संस्कृति, धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ मकर संक्रांति और श्री श्री बालाजी कल्याणम दिव्य विवाह महोत्सव जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो को समय समय पर आयोजित करने वाली तेलगु कल्चरल एसोसिएशन किरंदुल के तत्वावधान में इस वर्ष भी श्री राघव मंदिर के परिसर में स्थित भगवान बालाजी कल्याणम दिव्य विवाह उत्सव का धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा । तेलगु कलचरल एसोसिएशन किरंदुल के अध्यक्ष गणपत नायडू और सचिव सन्मुख राव ने बताया कि

8 फरवरी रविवार

समय: प्रातः 8:00 बजे से सुप्रभातम एवं विग्रह अभिषेक होगा । तत्पश्चात प्रातः 10:30 बजे से श्री बालाजी कल्याणम दिव्य विवाह उत्सव एवं दोपहर 1:00 बजे से महाप्रसाद भंडारा का आयोजन श्री बालाजी मंदिर बैलाडिला देव स्थानम परिसर किरंदुल में नगर की सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं एवं नगर परिवार की उपस्थिति में किया जाएगा । संघ के अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि बालाजी भगवान के विवाह उत्सव की तैयारी जोर शोर से जारी है ।इस कि कड़ी में शोभायात्रा के लिए रथ भी बनकर तैयार हो रहा है ।साथ ही तेलगु एसोसिएशन में समाज की महिलाओं के द्वारा भगवान के विवाह समारोह में शामिल होने वाले भक्तों के लिए सामाजिक भवन में एक एक किलो के बूंदी के दस हजार लड्डू भी तैयार किये जा रहे हैं ।