किरंदुल – एनएमडीसी किरंदुल परियोजना से सेवानिवृत्त साथियों को यूनियन ने परिवार के साथ सादर आमंत्रित किया और इंटक यूनियन के गांधी भवन में आयोजित एक सभा में बड़े आदर और सम्मान के साथ यूनियन के अध्यक्ष , सचिव के कर कमलों से शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए दोनों सदस्यों के विभाग में कार्यरत इंटक यूनियन के विभागीय पदाधिकारी सुरेश गुप्ता उपाध्यक्ष और विश्वेश्वर राव ने धर्मेन्द्र कुमार सोनी और दुकाल दास लहरें के मृदुभाषी , कर्मठता, को व्यक्त करते हुए उनके अपनत्व, स्नेह के लिए भूरी भूरी प्रशंसा किए ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव ए. के. सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और सम्मान से भरे जीवन अध्याय की पूर्णता है। उन्होंने कहा कि दुकाल दास लहरे एवं धर्मेन्द्र कुमार सोनी ने अपने दीर्घ सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं श्रमिक एकता के प्रति अटूट समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि ऐसे वरिष्ठ साथियों के अनुभव, कार्यसंस्कृति एवं जीवन-मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्रम संघ उनके अमूल्य योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण रखेगा तथा संगठन की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप उनका सम्मान करना हमारा नैतिक एवं संगठनात्मक दायित्व है। अंत में उन्होंने दोनों सेवानिवृत्त साथियों के स्वस्थ, सुखद, सक्रिय एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने दोनों सेवानिवृत्त साथियों के कार्य, व्यवहार एवं योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।
संपूर्ण समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान, कृतज्ञता एवं भावनात्मक गरिमा से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोक कुमार बांधे लाल,स्वागत उद्बोधन संगठन सचिव राकेश लाल के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी जी ने किए ।
इस यादगार सम्मान कार्यक्रम का अध्यक्षता यूनियन के सम्माननीय अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने किए ।
इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी ओम कुमार साहू, रविश कुमार तिवारी, जी. रवि, शादाब जिलान, के सी गेडेकर , अनिल रात्रे , मोती लाल साहू,श्री मृत्युंजय साहू, अगेश्वर साहू, मनोज कुमार कोड्पपी , देवेन्द्र रात्रे, पुरुषोत्तम साहू, बंता टांडी, मनीष गुप्ता , बी लोहिदास पोषण साहू, परियोजना में पदस्थ नये सदस्य, सम्पत राम साहू, श्री जितेन्द्र कुमार नायक , दिनेश कुमार साहू सहित यूनियन के पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य, आम सदस्य, ठेका श्रमिक साथी एवं सुरक्षा प्रहरी साथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
