जिले में दो नई एंबुलेंस 90 ऑक्सीजन बेड एवं स्वास्थ्य सुविधा को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग को किया धन्यवाद ज्ञापित – रोहित साहू
जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने गरियाबंद जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
रोहित साहू ने पिछले दिनों कलेक्टर को पत्र लिखकर कोरोना मरीजो के इलाज के लिए अति आवश्यक विभिन्न मांग किया था जिसके बाद जिला प्रशासन की पहल से कलेक्टर द्वारा उनके मांग और आवश्यकता को देखते हुए जिले में 2 नये एम्बुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है, सांस लेने की दिक्कत से जूझ रहे मरीजो के लिए ऑक्सीजन बेड की सुविधा का विस्तार किया है अब जिले में 90 ऑक्सीजन युक्त बेड हो गया है साथ ही स्वास्थ्य विभाग का विस्तार करते हुए जिले में नर्सिंग, जीएनएम व अन्य कोर्स कर चुके लोगो का सविंदा भर्ती कराया जिससे नर्स और डॉक्टर की कमी अब नही रहेगी, इन सभी प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है, जिसके लिए क्षेत्रवासियों के तरफ से रोहित साहू ने दूरभाष के माध्यम से जिले के कलेक्टर और सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया है और जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित जानकारी लिया व जिले के मरीजो का हाल चाल जाना है। साथ ही कलेक्टर को फिंगेश्वर ब्लॉक के गांव बेलर, पतोरी, देवगांव, चरौदा, घोघरा में पीने की पानी के लिए हो रही गम्भीर समस्या से अवगत कराया जिसे कलेक्टर ने गम्भीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारी हेतु पानी की जल्द से जल्द व्यवस्था कर समस्या का निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया है ।
