आपदा से निपटने हुई जॉइंट मॉक ड्रील एक्सरसाइज.
किरन्दुल — एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के प्रशासनिक भवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में आग लगने से भवन के दुर्घटनाग्रस्त होने की परिकल्पना पर आधारित जॉइंट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का आयोजन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनएमडीसी किरंदुल के तत्वावधान में किया गया।इस मॉक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल 03 बटालियन मुंडेली कटक ओडिशा , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ,,स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन ,बीडीडीएस ,अग्निशमन शाखा सहित विभिन्न एजेंसियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।मॉकड्रिल का सफल आयोजन सीआईएसएफ कमांडेंट,असिस्टेंट कमांडेंट के निर्देशन में किया गया।अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव एवं राहत कार्य, घायलों का प्राथमिक उपचार,क्षेत्र की घेराबंदी तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वित कार्यवाही का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।इस दौरान सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय स्पष्ट रूप से देखने को मिला,जिससे आपदा की स्थिति में प्रभावी प्रबंधन की तैयारियों को मजबूती मिली।इस अवसर पर सीआईएसएफ कमांडेंट इरफ़ान अहमद,सहायक कमांडेंट गोपी कृष्ण बी,फायर इंचार्ज सुनील सोरेन,एनडीआरएफ टीम इंचार्ज ए के लाम्बा,बीडीडीएस दंतेवाड़ा इंचार्ज निर्मल सिंह,परियोजना अस्पताल सीएमओ डॉ एम वी लाल, उप महाप्रबंधक कार्मिक एचआर तनवीर जावेद,उप महाप्रबंधक अविनाश शर्मा ,एएसआई के सीमाचलम एवम अन्य उपस्थित रहें।
