प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा’ ने मोहनपुर के बच्चों में जगाई विज्ञान की अलख

फिंगेश्वर :–शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर में ‘प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा’ के तत्वावधान में शाला स्तरीय बाल विज्ञान मेला एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल भाषा में समझाना था। आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर में ‘प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा’ के सहयोग से बाल विज्ञान मेला एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि  निवास मिश्रा विकासखंड शिक्षा अधिकारी और अध्यक्ष भुवनेश्वर मरकाम सहित गोपी राम वर्मा,  सुरेश सहारे व अन्य गणमान्य अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। नन्हे वैज्ञानिकों कोमेश साहू और पूरब निर्मलकर ने भी अद्भुत प्रयोगों और मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।ग्रामीण प्रतिभा और विज्ञान के संगम को सफल बनाने के लिए शाला परिवार और समस्त ग्रामवासियों का हार्दिक आभार!प्रमुख अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्रीनिवास मिश्रा (खण्ड शिक्षा अधिकारी)उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवनेश्वर मरकाम(सचिव, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा) ने की। वहीं ​विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख थे:​ गोपी राम वर्मा (ए.बी.ई.ओ.)सुरेश सहारे (बी.आर.सी.)बी.आर. ओटी (संकुल प्राचार्य)संजय कतलाम (संकुल समन्वयक )राजेन्द्र साहू (अध्यक्ष)सुखराम पटेल (सरपंच, ग्राम पंचायत मोहनपुर)परमेश्वर मंडावी (उपसरपंच, ग्राम पंचायत मोहनपुर) प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा से अभिषेक शुक्ला सर (अध्यक्ष) लखन साहू सर(कोषाध्यक्ष),अशोक जंघेल, भुनेश्वर मरकाम, विद्यामती साहू, लीना ठाकुर,आत्माराम साहू,संदीप सेन बृजलाल मंडावी,बोधन सोनकर,स्वाति गंधर्व, मीनाक्षी हेमने,लक्ष्मी देवांगन,भारती तिवारी अर्चना शर्मा आदि सम्मलित थे.नवाचार और प्रयोगों का प्रदर्शन​कार्यशाला के दौरान छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध टीम ‘प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा’ के सदस्यों ने बच्चों को विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों और नवाचारों से अवगत कराया। स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी में भाग लिया और प्रकृति संरक्षण और विज्ञान के महत्व को समझा। अतिथियों ने प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा टीम द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।​​इस सफल आयोजन के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर के समस्त स्टाफ और ग्रामवासियों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में शाला परिवार विशेष रूप से अश्विनी पचबीए मैडम और प्रधानाध्यापक विशेष सिन्हा सर जी द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।