स्कूली बच्चों ने पेश की देश की संस्कृति और विरासत की झलक .
किरंदुल– राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की 77 वी वर्षगांठ के अवसर पर किरंदुल नगरपालिका परिषद में राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर सभी ने राष्ट्रगान गाया । तत्पश्चात नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किरंदुल नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में देश के 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के शासकीय विद्यालयों के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं के द्वारा देश भक्ति के सांस्कृतिक नृत्यों ने समा बांधा ।
सर्वप्रथम किरंदुल नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी सिंह ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र , आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील कंपनी किरंदुल के महाप्रबंधक कल्याण ,आर्सेलर मित्तल कंपनी के सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश ,किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव , बैलाडीला ठेकेदार संघ के अध्यक्ष अतुल सिंह ,पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय सचिव राजेश वेप्रल राव ,पार्षद गोपीनाथ ,पार्षद राजकुमार सोनी ,पार्षद रूपा रानी ने भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर मलार्यपन किया ।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के पुष्प गुच्छ से स्वागत पश्चात नगर के शासकीय स्कूलों के छात्र छात्राओं के द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत नृत्यों की प्रस्तुति दी गई ।
