माता राजिम त्याग, तपस्या एवं भक्ति की प्रतिमूर्ति थी

नवापारा राजिम:– समीपस्थ ग्राम परसदा में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भक्त माता राजिम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वजातीय बंधुओ के द्वारा माता कर्मा की पूजा अर्चना के साथ किया गया.तत्पश्चात भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसे समाज की युवतियां एवं महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर साहू समाज भवन से निकलकर बाजार चौक, भाटापारा, घासीदास चौक, गायत्री चौक गौरा चौक, शीतला चौक से भ्रमण करते हुए वापस साहू समाज भवन में पहुंची. इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल (सांसद रायपुर लोकसभा) ने कहा कि साहू समाज एक विस्तृत समाज है. माता राजिम का जीवन त्याग तपस्या और प्रभु की सेवा करना रहा है.माता राजिम त्याग, तपस्या एवं भक्ति की प्रतिमूर्ति थी.अतःसभी स्वजातीय बन्धुओ को माता राजिम के द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए.अशोक बजाज भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री ने कहा कि साहू समाज एक मेहनत कश समाज है. साहू समाज में महान विभूति की कमी नहीं है उन्होंने माता राजिम के महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि पद्मावती पुरी क्षेत्र मध्य भारत के एकमात्र तीर्थ स्थान है. एकता में बड़ी ताकत होती है ऐसे मौके पर सामूहिक एकजुटता बहुत जरूरी है.प्रवीण साहू (कांग्रेस नेता) ने कहा कि भक्त माता राजिम ने अपने भक्ति के बल पर भगवान को अपने भक्ति की डोर में बांधकर भक्ति भाव का परिचय दिया.हम सभी माता राजिम के त्याग, तपस्या एवं बलिदान को ग्रहण करते हुए मर्यादित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए.तुलेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ ने कहा कि माता राजिम से हमें त्याग और धार्मिकता की शिक्षा मिलती है.रतीराम साहू (भाजपा नेता) ने कहा कि भक्ति में लीन माता राजिम भगवान विष्णु की उपासक थी.अपना पूरा जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्य में समर्पित किया. माता राजिम ने भक्ति की शक्ति से भक्तों में शिरोमणि का स्थान प्राप्त कर तैलिक वंश का मान बढ़ाया है.परदेशी राम साहू जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ने समाज के लोगों से कहा कि जीवन में संस्कार का बहुत महत्व है.हमें अपने माता पिता एवं बड़े बुजुर्गो का हमेशा सम्मान करना चाहिए.गैंदलाल साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज चम्पारण ने कहा कि नशा नाश की जड़ है. नशापान से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक शक्ति का विघटन होता है. अतः नशापान से लोगों को दूर रहना चाहिए. पारसमणी अध्यक्ष साहू समाज पिपरौद ने कहा कि एकता में बड़ी ताकत होती है ऐसे मौके पर सामूहिक एकजुटता बहुत जरूरी है. ग्रामीण साहू समाज की मांग पर बृजमोहन अग्रवाल सांसद ने पेवर ब्लॉक के लिए 5 लाख देने की घोषणा की. वहीं जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव ने साहू समाज भवन के लिए टीन शेड निर्माण हेतु पाँच लाख एवं चित्ररेखा दीपक तारक ने नल एवं बोर हेतु एक लाख पचास हजार रूपये देने की घोषणा की. तत्पश्चात सत्र 2024-25 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली डिगेश्वरी साहू एवं मुस्कान साहू का सम्मान सांसद महोदय जी के द्वारा मोमेंटो भेंटकर किया गया. कार्यक्रम के अंत सभी अतिथियों को गमछा (स्कार्फ) व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया. संचालन उमेश्वरी साहू (महिला उपाध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज) एवं आभार व्यक्त पूरन लाल साहू सचिव ने किया.इस मौके पर रमेश कुमार वर्मा सरपंच, तारणी साहू उप सरपंच भाजपा नेता किशोर देवांगन, अनिल अग्रवाल, विमल साहू,तुकेश साहू,कुंती साहू,गीता साहू,चन्द्रहास साहू, कमला साहू,निर्मला साहू,राजेश कुमार साहू,भारत साहू, हेमंत साहू, गोपाल साहू, पूरन लाल साहू,जगदीश साहू, द्वारिका साहू, तिलक राम साहू,ओनती साहू,द्वारिका हिरवानी, वेदप्रकाश साहू,नरेन्द्र साहू भुनेश्वर साहू, संतोष साहू,नेमीचंद साहू,चंद्रशेखर साहू,ललित साहू आशाराम साहू,खिलावन साहू, सूखेन साहू,ठाकुर राम साहू,विजय साहू,हरिश्चन्द्र साहू,ओमप्रकाश साहू, टीकाराम साहू, डेरहाराम साहू,सीताराम साहू, दुलार साहू, रमेश साहू, हलधर साहू, जितेंद्र साहू,मनहरण साहू, बली राम साहू नथेलू साहू,लक्ष्मण साहू सहित समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित थे.