मानस दर्शन के ऑनलाइन पटल पर हुआ मानस गोष्ठी का आयोजन*

*मानस दर्शन के ऑनलाइन पटल पर हुआ मानस गोष्ठी का आयोजन*

कुरुद:-मानस दर्शन जीवन अर्पण के संस्थापक, आयोजक व तकनीकी विशेषज्ञ दीपक गुहा ग्राम मरौद(कुरुद) जिला धमतरी के अभिनव प्रयास से ऑनलाइन मानस चिंतन का क्रम नियमित जारी है। जिसके तहत राज्यस्तरीय ऑनलाइन गोष्ठी 17 वें अंक में विभिन्न प्रसंगो पर व्याख्यान के लिए उत्तर प्रदेश बांदा जिले से पूज्य यज्ञेश मिश्रा , स्वामी वेदांत केशरी आत्माराम कुंभज करकाभाट बालोद ,मानस पुरोधा प्यारे लाल साहू मरौद कुरुद ,मानस मर्मज्ञ व भजन गायक जनक राम साहू महामाया धाम रतनपुर बिलासपुर ,मानस चिन्तक कनस राम कोमरे दककोटोला अम्बागढ़ चौंकीचिंतन की कड़ी जुड़े रहे है।भजन गायन में रघुवर मानस परिवार चर्रा के गायक लिलेंद्र साहू परखंदा आमंत्रित रहे और मधुर आवाज से समा बांधे रखा।
कोरोना काल के इस विषम परीस्थिति में जब घर से बाहर निकलना खतरनाक हो रहा है तब ऐसी स्थिति को भी सकारात्मक माहौल में परिवर्तित करने के लिए ऑनलाइन एक कारगर माध्यम बन रहा है।साथ ही प्रति दिवस संचालित जिलावार गोष्ठी मंडलियों के व्याख्याकार और संगीतकारो को जोड़ने के लिए एक बार अच्छा माध्यम के रूप पुनः उपयोग किया जा रहा है।
गोष्ठी का सफल संचालन डॉ गणेश राम गजपाल पचपेड़ी धमतरी के द्वारा किया गया।
राज्यस्तरीय ऑनलाइन मानस गोष्ठी के संयोजन में आरडी साहू चर्रा कुरुद की भूमिका रही है।इस ऑनलाइन कार्यक्रम में आशीर्वादक के रूप अर्जुनपुरी गोस्वामी ,गोपाल वर्मा
आदरणीय मुन्नालाक देवदास जी उपस्थिति रहे।पूरे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले से मानस के विद्वत जन जुड़ कर रामकथा श्रवण पान करते रहे।
मानस दर्शन जीवन अर्पण के जिला सयोजक मुन्नालाल देवदास गरियाबंद,जे एल देवांगन जिला धमतरी,अशोक साहू जिला रायपुर ,संगीता निषाद जिला कांकेर,गुप्तेश्वर बघेल जिला कोण्डागांव, लोकेश गायकवाड़ जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा जगदलपुर, लिलार सिन्हा जी जिला बालोद,अचल कुमार वैष्णव जिला राजनांदगांव ,रामदत्त साहू जिला कवर्धा ,देवलाल सिन्हा जिला बेमेतरा, चिंताराम सेन जिला महासमुन्द ,श्रीराम यादव जिला बिलासपुर आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किया ।
आगामी समय मे भी अनेक परिकल्पनापूर्ण नए नए कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बन रही है ।जिसमे मानस मंच में संचालन सफलतापूर्वक कैसे करे, प्रतियोगिता मंचो में निर्णयन की बारिकी, व्याख्यान विधा में पारंगत होने के तरीका पर विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित होगा।