छुरा व्यापारी संघ व सिंधी समाज अध्यक्ष सेठ जग्गुमल सचदेवा का निधन*

*छुरा व्यापारी संघ व सिंधी समाज अध्यक्ष सेठ जग्गुमल सचदेवा का निधन*

संवाददाता:- अनीश सोलंकी

छुरा- नगर के किराना व्यापारी संघ छुरा एवं सिंधी समाज के अध्यक्ष श्री जग्गू मल सचदेव जी का सोमवार की सुबह निधन हो गया उनके निधन पर नगरवासियों, नगर पंचायत के पदाधिकारी, एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है, श्री सचदेव के निधन पर क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल एवं पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू , पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने उनके निधन से नगर को एक बड़ी छती बताई है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने श्री सचदेव के निधन पर कहा कि मुझे काफी धक्का लगा है, उनसे परिवार से मेरा परिवारिक सम्बंध था, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, एवं उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। श्री जग्गुमल सचदेव अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गये है।उनके निधन पर नगरवासियों द्वारा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।