श्री श्री बालाजी कल्याणम महोत्सव -तेलगु कल्चरल एसोसिएशन किरंदुल ने एनएमडीसी सीएमडी को किया आमंत्रित

एनएमडीसी के मुख्यालय पहुंच सीएमडी ,निदेशक पर्सनल/वित्त और निदेशक तकनीकी को दिया आमंत्रण.

किरंदुल — एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य के निवासियों की संस्कृति, सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ मकर संक्रांति और श्री श्री श्री बालाजी कल्याणम महोत्सव जैसे विभिन्न धार्मिक आयोजनो के लिए गठित तेलगु कल्चरल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 8 फरवरी को श्री राघव मंदिर के परिसर में स्थित श्री श्री भगवान बालाजी के मंदिर में होने वाले श्री श्री भगवान बालाजी कल्याणम महोत्सव के लिए एनएमडीसी के मुख्यालय हैदराबाद पहुंच कर एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी ,निदेशक तकनीकी विनय कुमार ,निदेशक पर्सनल / वित्त प्रियदर्शनी से सौजन्य भेंट करते हुए 8 फरवरी को होनी वाली श्री श्री श्री बालाजी कल्याणम महोत्सव के लिए किरंदुल आ कर पूजा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया ।इस दौरान तेलगु कल्चरल एसोसिएशन किरंदुल के अध्यक्ष गणपति नायडू ,सचिव सन्मुख राव ,कोषाध्यक्ष नागेश उपस्थित रहे ।