12 फरवरी से 16 फरवरी तक होगी देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा.
श्री लिंगेश्वर, श्री नंदी, भगवान शिव, गणेश, कार्तिकेय, माता पार्वती होंगी विराजमान.
किरंदुल — नगर परिवार की आस्था एवं श्रद्धा का प्रमुख देव स्थल श्री राघव मंदिर प्रांगण किरंदुल में महाशिवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर भगवान श्री श्री लिंगेश्वर महादेव जी एवं शिव परिवार देव प्रतिमाओं का दिनांक 12 से 16 फरवरी 2026 तक भव्य प्राण–प्रतिष्ठा और आदि शक्ति मां काली जी की विशेष पूजा अर्चना महोत्सव आयोजित किया जा रहा है ।
उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगर के आस्था एवं श्रद्धा के प्रतीक श्री राघव मंदिर प्रांगण में भगवान श्री श्री लिंगेश्वर महादेव जी, भगवान श्री नंदी जी तथा भगवान शिव परिवार
भगवान श्री गणेश, भगवान श्री कार्तिकेय एवं माता पार्वती जी
देव प्रतिमाओं का भव्य प्राण–प्रतिष्ठा महोत्सव दिनांक 12 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों से आमंत्रित योग्य, विद्वान एवं अनुभवी आचार्यगणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, पूजन एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ देव प्रतिमाओं की भव्य प्राण–प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी।आयोजन समिति ने बताया कि यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन मात्र नहीं, बल्कि सम्पूर्ण नगर वासियों के लिए एवं आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि, आध्यात्मिक चेतना लाएगा ।
