डांस चैंपियनशिप -दंतेवाड़ा जिले के पांच निकायों के अध्यक्षों के आतिथ्य में होगा डांस।

किरंदुल ,बचेली, दंतेवाड़ा के पालिकाध्यक्ष, बारसूर, गीदम के नगर पंचायत अध्यक्ष होंगे शामिल।

किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में आरोहन क्लब किरंदुल के तत्वाधान में किरंदुल डांस चेम्पियन शिप का आयोजन 17 जनवरी को किरंदुल के रिक्रिएशन क्लब में आयोजित किया जाएगा । मिली जानकारी के अनुसार इस डांस प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिले की कई टीमों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है । किरंदुल डांस चैम्पिनशिप के निमंत्रण पत्र के अनुसार किरंदुल में आयोजित इस डांस प्रतियोगिता में जिले के पांच निकायों किरंदुल ,बचेली ,दंतेवाड़ा ,बारसूर ,गीदम के पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत के अध्यक्षों के गरिमामय विशिष्ट आतिथ्य में होने वाली डांस प्रतियोगिता इस समय पूरे दंतेवाड़ा जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है ।