फिंगेश्वर:–राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन दुधली बालोद में किया गया. कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के अवसर पर एथेनिक फैशन शो, एडवेंचर,एरिया वॉटर स्पोर्ट्स, कलर पार्टी, छत्तीसगढ़ नाइट, ग्रेट कैम्प फायर एवं बौद्धिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक संध्या से सराबोर रहा.इस अवसर पर जंबूरी में शामिल विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपने साहसिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी.इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर के के खंडेलवाल एवं अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा ने किया. इस मौके पर के. के. खंडेलवाल ने कहा कि राष्ट्रीय जंबूरी देश के विभिन्न राज्यों के निवासियों, वहाँ की संस्कृति एवं आचार् विचार को जोड़कर प्रतिभागियों में आपसी भाईचारा, देश प्रेम की भावना एवं सामाजिक सौहार्द की वातावरण को विकसित करने का कार्य करता है. राष्ट्रीय जंबूरी के तृतीय दिवस के अवसर पर युवा संसद का आयोजन किया गया जिसमें वास्तविक लोकसभा की कार्यवाही का अनुकरण कर युवा प्रतिभागियों ने बहस और प्रश्न हल का अनुभव किया. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष का दायित्व निभाया.वही विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा सत्र में मौजूद रहे. युवा संसद के दौरान विभिन्न राज्यों से आए रोवर रेंजर्स ने एस.आई.आर और वन नेशन,वन इलेक्शन जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की.युवा विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों ने पेशेवर अंदाज में सवाल और जवाब दिए. संसद का पूरा सत्र सेटअप तैयार किया गया था जिसमें ने बिल प्रस्तुति, बहस और प्रश्नकाल की प्रक्रिया सीखी.डॉ रमन सिंह ने युवाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके नेतृत्व और निर्णय क्षमता मजबूत करेगा.उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों का यह संगम देश की एकजुटता का प्रतीक है और एक टेंट में रहने तथा सांस्कृतिक आदान प्रदान से युवा शक्ति सशक्त बन रही है.समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउट जीवन जीने की एक पद्धति है जो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बनना, टीम भावना से कार्य करना और समाज के लिए समर्पित रहना सिखाती है.उन्होंने आगे युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा ही राज्य एवं देश के भविष्य है. स्वामी विवेकानंद के प्रेरक वाक्य उठो, जागो और तब तक मत रुको, ज़ब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए का उल्लेख करते हुए युवाओं को आत्मविश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हैं स्कूल शिक्षा मंत्री व अध्यक्ष भारत स्काउटस गाइडस छ.ग. गजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में यह राष्ट्रीय जंबूरी सफलता पूर्वक संपन्न हो पाई. उन्होंने आगे कहा कि जंबूरी के माध्यम से सभी राज्यों के रोवर -रेंजरों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और कौशल आधारित कला का आदान प्रदान हुआ. इस दौरान गरियाबंद जिले के पूर्व जिला मुख्य आयुक्त डॉ रामकुमार साहू, बैशाखू राम साहू, देवकी साहू अध्यक्ष शा.प्र.वि. समिति,डॉ भारती अग्रवाल प्राचार्य, ललिता अग्रवाल सेवानिवृत प्राचार्य, मधु नथानी समाज सेविका, उग्रसेन यादव राज्यपाल पुरस्कृत रोवर, ईश्वरी साहू, लोकनाथ साहू कार्यक्रम में उपस्थित हुए.इस जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन एवं जिला डी ओ सी स्काउट आशीष साहू, डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में गरियाबंद जिले के रोवर रेंजर राष्ट्रीय जम्बूरी कार्यक्रम में शामिल हुए.इस कार्यक्रम में जिला के रोवर दल प्रभारी गिरवर यादव, सहायक जिला दल प्रभारी चैतन्य यदु, रेंजर दल प्रभारी अंजू डेकर डी टी सी के साथ मुरारी लाल साहू, पूरन लाल साहू, ईश्वर मालाकार, नागेश साहू, नीरज बघेल, दुष्यंत वर्मा,मालिक राम मरकाम, जूली क्रिस्टीना,रूपा साहू, टीना बेला मोंगरे सहित गरियाबंद जिले के रोवर रेंजर एवं प्रभारी उपस्थित थे.
