सियासी नज़र – विवेकानंद जयंती – कोडेनार पंचायत के सरपंच और उपसरपंच कांग्रेसी से हुए भाजपाई – कांग्रेसी चेहरे गायब भाजपाई चेहरे मुस्कुराए 

किरन्दुल- स्वामी विवेकानन्द की जयंती को किरंदुल के समीप स्थित कोडेनार में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। ग्राम पंचायत कोड़ेनार में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारो की व्याख्या करते हुए सरपंच और उप सरप ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके किस्से तो प्रभावित करते ही है लेकिन उनके विचारों पर चर्चा की जाए तो हमारा व्यक्तिव सरल होगा साथ ही हमारा समाज देश मे भी भाईचारा बढ़ेगा। इस दौरान सियासी नज़र ने देखा कि इस पंचायत चुनाव के पहले जब तक पंचायत की सरपंच और उप सरपंच कांग्रेसी हुआ करते थे तो स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में किरंदुल के कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के चेहरे ही दिखते थे उस दौरान भाजपा नेता समारोह से कोसों दूरी बनाए रखते थे । विदित हो कि इस पंचायत चुनाव के पूर्व ही कोडेनार पंचायत की सरपंच और उपसरपंच के पति ने सैकड़ो साथियों के साथ भाजपा का दामन थामते हुए इस पंचायती चुनाव को भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में लड़कर पूर्व सरपंच और पूर्व उपसरपंच के पति ने दुबारा चुनाव जीता । सियासी नज़र के हिसाब से जब तक पंचायत की सरपंच और उप सरपंच की धर्मपत्नी कांग्रेसी हुआ करते थे तब तक स्वामी विवेकानंद जयंती और नेताजी सुभाषचंद्र के जयंती समारोह में कांग्रेसी नेताओं की भीड़ देखी जा सकती थी परंतु जब से पंचायत के दोनों शीर्ष प्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा है तब से महापुरुषों की जयंती में भाजपा नेताओं की उपस्थिति और कांग्रेसी नेताओं की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है । आज हुए विवेकानंद जयंती समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष , कोड़ेनार के उप सरपंच , मंडल महामंत्री ,वरिष्ठ भाजपा नेताओं ,भाजपाई पार्षदों की ही उपस्थित रही । सियासी नज़र की नज़रों के हिसाब से जयंती समारोह में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ,कांग्रेसी पार्षदों ,पूर्व कांग्रेसी पालिकाध्यक्ष ,पालिकाध्यक्ष उपाध्यक्ष के गायब चेहरों और समारोह में मुस्कुराते भाजपा नेताओं के चेहरों की उपस्थिति नगर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है ।