स्वामी विवेकानंद जयंती -कोडेनार पंचायत में स्थित प्रतिमा पर हुआ मालार्यपण

किरन्दुल- स्वामी विवेकानन्द की जयंती को किरंदुल के समीप स्थित कोडेनार में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। ग्राम पंचायत कोड़ेनार में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारो की व्याख्या करते हुए सरपंच मीना मंडावी और उप सरपंच तपन दास ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके किस्से तो प्रभावित करते ही है लेकिन उनके विचारों पर चर्चा की जाए तो हमारा व्यक्तिव सरल होगा साथ ही हमारा समाज देश मे भी भाईचारा बढ़ेगा। स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह को सरपंच मीना मंडावी ,किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता आर सी नाहक ,राम चौधरी ,वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सक्सेना ने भी संबोधित किया ।स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर किरंदुल पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ,सरपंच मीना मंडावी , भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, कोड़ेनार के उप सरपंच तपन दास, मंडल महामंत्री मोहित धवन, विक्रम नाहक, के ए पापाचन, भावना सक्सेना, खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के राजेन्द्र यादव, शैलेन्द्र सिँह, राम चौधरी, सुनीता साहू, राजेश राव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे। जयंती समारोह कार्यक्रम का मंच संचालन पंचायत के उप सरपंच तपन दास ने किया ।