दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अट्टामी भी हुए शामिल .
किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में संचालित तहसील साहू समाज के तत्वाधान में भक्तिन माता राजिम जयंती एवं तहसील साहू समाज किरंदुल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ हुआ ।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा विधानसभा के विधायक चेतराम अट्टामी ,नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की श्रमिक संघ एस के एम एस के महासचिव राजेश संधू ,श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए के सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा ,भांसी थाना प्रभारी एवं समारोह के अध्यक्ष प्रहलाद साहू के साथ साथ विभिन्न सामाजिक ओर धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए ।
