एनएमडीसी किरंदुल परियोजना प्रमुख रविंद्र नारायण हुए शामिल ।
किरंदुल -एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना क्षेत्र में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के लिए वर्षो पूर्व एनएमडीसी के सहयोग से निर्मित भवन का जीर्णोद्धार करते हुए नए एवं भव्य गोंडवाना भवन का एनएमडीसी के सहयोग से निर्माण किया गया जिसका लोकार्पण एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण के करकमलों से विधिवत पूजा अर्चना पश्चात फीता काटकर नए गोंडवाना भवन का लोकार्पण करते हुए गोंडवाना समाज समन्वय समिति किरंदुल को सुपुर्द किया गया । साथ ही पूर्व के वर्षो की भांति ही इस वर्ष भी गोंडवाना समाज समन्वय समिति किरंदुल के सौजन्य से नए जीर्णोद्धार हुए गोंडवाना भवन में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि किरंदुल परियोजना प्रमुख रविंद्र नारायण विशिष्ट अतिथि मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह ,उप महाप्रबंधक मानव संसाधन के एल नागवेणी ,महाप्रबंधक खनन एस के कोचर ,उप महाप्रबंधक कार्मिक तनवीर जावेद ,उप महाप्रबंधक कार्मिक अभिजीत घोष ,सिविल प्रमुख एस के पांडेय ,वित्त प्रमुख एस के गुहा ,महाप्रबंधक आर्सेलर मित्तल राघवेलु ,उप महाप्रबंधक आर्सेलर मित्तल डॉ तेज प्रकाश ,इंटक सचिव ए के सिंह ,एटक सचिव राजेश संधू ,एटक अध्यक्ष देवरायलू ,कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक सिविल महेश संबेटा ने गोंडवाना समाज के गौरव रानी दुर्गावती और शहीद वीरनारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्र्यापण करते हुए पुष्प अर्पित किये ।गोंडवाना समाज समन्वय समिति के द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में नगर के आस पास के स्कूलों में अध्ययन रत स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी । इस दौरान गोंडवाना समाज समन्वय समिति किरंदुल के अध्यक्ष बी एल तारम ,सचिव बी आर कोडोपी के साथ साथ सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
