एनएमडीसी के सहयोग से किरंदुल परियोजना में गोंडवाना भवन का हुआ जीर्णोद्धार ।
किरंदुल -एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना क्षेत्र में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के लिए वर्षो पूर्व एनएमडीसी के सहयोग से निर्मित भवन का जीर्णोद्धार करते हुए नए एवं भव्य गोंडवाना भवन का एनएमडीसी के सहयोग से निर्माण किया गया जिसका लोकार्पण एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण के करकमलों से विधिवत पूजा अर्चना पश्चात फीता काटकर नए गोंडवाना भवन का लोकार्पण करते हुए गोंडवाना समाज समन्वय समिति किरंदुल को सुपुर्द किया गया ।इस दौरान किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह ,उप महाप्रबंधक मानव संसाधन के एल नागवेणी ,महाप्रबंधक खनन एस के कोचर ,उप महाप्रबंधक कार्मिक तनवीर जावेद ,उप महाप्रबंधक कार्मिक अभिजीत घोष ,सिविल प्रमुख एस के पांडेय ,वित्त प्रमुख एस के गुहा ,महाप्रबंधक आर्सेलर मित्तल राघवेलु ,उप महाप्रबंधक आर्सेलर मित्तल डॉ तेज प्रकाश ,इंटक सचिव ए के सिंह ,एटक अध्यक्ष देवरायलू , वरिष्ठ प्रबंधक सिविल महेश संबता के साथ साथ गोंडवाना समाज समन्वय समिति किरंदुल के अध्यक्ष बी एल तारम ,सचिव बी आर कोडोपी के साथ साथ सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
