इंटक ने वितरित किए सदस्यों और ठेका श्रमिकों को वार्षिक उपहार।

लगभग 900 सदस्यों और ठेका श्रमिकों को मिले उपहार

किरंदुल – एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में श्रमिकों और ठेका श्रमिकों के अधिकारों और हितों के संरक्षण के लिए एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना के स्थापना के समय से संचालित श्रमिक संघ मेटल माइन वर्कर्स यूनियन इंटक के तत्वाधान में किरंदुल के बस स्टैंड के समीप स्थित श्रमिक संघ इंटक भवन के सभागार में इंटक के सदस्यों और ठेका श्रमिकों को नव वर्ष के आगमन पर वार्षिक उपहार वितरित किए गए ।इस संबंध में चर्चा करते हुए इंटक किरंदुल के सचिव ए के सिंह और अध्यक्ष विनोद कश्यप ने बताया कि प्रति वर्षो की ही भांति इस वर्ष भी इंटक भवन के सभागार में सदस्यों और ठेका श्रमिकों को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए 900 सदस्यों और ठेका श्रमिकों को वार्षिक उपहार वितरित किए गए ।