नववर्ष का आगमन -बुजुर्गों और युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।

माँ बेटे ने घर में पारंपरिक नृत्यों के साथ मनाया नववर्ष

किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल में भी नूतन नवीन वर्ष की धूम रही । जहाँ बुजुर्गों ने सहपरिवार मंदिर जा कर भगवान के दर्शन कर नवीन वर्ष की खुशहाली के लिए मंगल कामनाएं की ।तो वहीं दूसरी तरफ युवा वर्ग का नववर्ष का रुझान पिकनिक स्पॉट में ज्यादा दिखा तो वहीं दूसरी तरफ कुछ युवाओं ने अपने अपने घरों में अपने माता पिता के साथ डांस करते हुए नूतन वर्ष में उनका आशीर्वाद लिया ।