आज भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने अपने संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर कोरोना पीड़ितों व गरीबो के लिये स्वयं भोजन पकाकर किया सेवा कार्य।

कोरोना महामारी व लॉक डाउन में लोगो की सेवा कार्य मे लगे श्री राजीव लोचन प्रयाग फॉउंडेशन के सदस्य व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने अपने संस्था के सदस्यों भाजयुमो स्थाई अमन्त्रीत सदस्य वीरेंद्र साहू, सह सोसल मीडिया प्रभारी लिकेश्वर साहू, अखिलेश गुप्ता,मोहित साहू,आसुतोष गुप्ता,योगेश्वर पांडेय के सहयोग से आज खुद भोजन पकाकर कोविड पीड़ित व उनके परिजन एवं गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया।
आज संस्था में रोज की तरह आज भोजन बनाने वाले मिस्त्री अपने निजी कारणों से नहीं आ पाए भोजन स्थान- साहू छात्रावास जहा पीड़ितो व जरूरतमंदों के लिय भोजन बनता हैं ऐसे में रिकेश साहू ने खुद अपने सहयोगीयो के साथ मिलकर चावल, दाल सब्जी पकाया यहाँ रोज दोपहर रात अलग अलग प्रकार के सब्जी घर जैसा भोजन पकाकर रोज सुबह शाम 30- 30 पैकेट यानी कुल 60 पैकेट रोजाना भोजन कोरोना पीड़तों जरूरतमन्दों के लिये बनता हैं साथ ही भोजन बनने के पश्चात तुरंत ही चावल दाल सब्जी को पैक कर कोरोना मरीजो और अत्यंत गरीब परिवारों तक दोपहर 12 – 2 बजे और
रात 6-8 बजे तक गर्म गर्म भोजन उनके घर तक संस्था के सदस्यों द्वारा पहुचाया जाता हैं।
यह श्री राजीव लोचन प्रयाग फाउंडेशन इस बुरे वक्त में कोरोना पीड़ितों जो होंम आइसोलेशन में है व जो गरीब परिवार जो भोजन व्यवस्था करने में असमर्थ हैं ऐसे लोगो के लिये अव संस्था अपना सेवा देकर राहत पहुचा रहे है। क्षेत्र के लोगो ने इस संस्था के पुनीत कार्य, सेवा कार्य को देख संस्था के सभी सदस्यों की सराहना कर धन्यवाद दे रहे हैं।और लोग इस संस्था को अपना सहयोग भी दे रहे है।
