लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियों का सिलसिला जारी…

कलेक्टर जांजगीर श्री यशवंत कुमार के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी श्री विजय सेन शर्मा की मार्गदर्शन में आज दिनांक 02-05-2021 को जिला-जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) के विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियों का सिलसिला जारी दिनाँक 02/05/2021 को वृत बाराद्वार के 1.) ग्राम ठठारी थाना बाराद्वार निवासी आरोपी मोहनलाल टंडन के संज्ञान आधिपत्य से 09 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 2.) ग्राम-मल्दा थाना-हसौद निवासी आरोपि श्रीमति बोधिन बाई खूंटे के संज्ञान आधिपत्य से 06 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2),59(क) के 02 प्रकरण कायम किये गये।
उक्त कार्यवाही में वृत प्रभारी डी. के. प्रजापति, आबकारी भृत्य परसराम कहरा, बसन्ती बाई चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।