बालोद – दिनांक 16.12.2025 को प्रार्थिया द्वारा स्वयं के साथ छेड़खानी एवं जातिगत टिप्पणी करने की रिपोर्ट करने पर थाना राजहरा में अपराध कर्माक 389/2025 धारा 74 बी.एन. एस. 3-1 (बी) एससी/एसटी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। मामला संवेदनशील होने पर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल (मा०पु०से०) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के दिशा निर्देश एवं एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए राजहरा पुलिस द्वारा आरोपी मोहम्मद मेराज साकिन राजहरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया।
नाम पता आरोपी
मोहम्मद मेराज पिता स्व. अब्दुल रहीम उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क. 15 शहीद अस्पताल के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)
