राजनेतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधि भी है बीटीओए के सदस्य
किरंदुल — दंतेवाड़ा जिले में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन यानी बिटीओ हमेशा से ही अखबारों या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की हेड लाइन में बनी रहती हैं चाहे वो ट्रकों की पार्किंग स्थल की समस्या हो या बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन में सदस्यता लेने की हो । उल्लेखनीय हैं कि बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की ट्रके एनएमडीसी की किरंदुल और बचेली परियोजना से लोह अयस्क का परिवहन करती हैं ।परंतु एक दुर्भाग्य का विषय है कि बिटीओ की हज़ारों ट्रकों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल अथवा ट्रांसपोर्ट नगर की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बिटीओ की ट्रके बस स्टैंड से लेकर रिंग रोड नम्बर 4 बिटीओ कार्यालय तक सड़क मार्ग के दोनों किनारों पर अन्यंत्र खड़ी पाई जाती है जिससे राहगीरों के साथ साथ दुर्घटना की भी संभावना हमेशा बनी रहती है ।
विदित हो कि ट्रांसपोर्ट नगर की मांग वर्षो पुरानी है परंतु किरंदुल पालिका में छठवें पालिकाध्यक्ष के पद पर विराजमान रूबी सिंह से बिटीओ के अधिकारी और नगरवासी ट्रांसपोर्ट नगर की आस लगाए बैठे हैं। दैनिक अजय उजाला समाचार पत्र में शीर्षक किरंदुल में ट्रांसपोर्ट नगर – पांच पालिका अध्यक्षों के बाद छठवें से भी टूटती नज़र आ रही आस के बाद किरंदुल पुलिस ने सक्रियता दिखलाते हुए नगर के गौरव पथ के दोनों और बेतरतीब खड़ी बिटीओ की 70 भारी ट्रकों को नोटिस जारी किया है । परंतु देखने वाली बात यह होगी कि क्या नगर के गौरव पथ के दोनों और खड़ी बिटीओ के सदस्यों की ट्रकों से नगर के गौरव पथ को मुक्ति मिलेगी या गौरव पथ वर्षो की तरह बिटीओ की ट्रकों की शोभा बढ़ाते नज़र आता रहेगा ।उल्लेखनीय हैं कि बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन यानी बिटीओ में कई राजनेतिक पार्टियों के रसूखदार और दंतेवाड़ा ,किरंदुल ,बचेली ,बीजापुर ,सुकमा के जनप्रतिनिधि भी सदस्यता ग्रहण किये हुए हैं ।सियासी नज़र के हिसाब से कहीं बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ की गौरव पथ पर खड़ी ट्रकों के ऊपर पुलिस की अल्टीमेटम देने वाली कार्यवाही सिर्फ नोटिस तक ही सीमित ना रह जाये ।फिलहाल सियासी नज़र को इंतजार करना होगा कि बिटीओ की सड़कों पर बेतरतीब खड़ी ट्रकों को गौरव पथ से हटाने में नगरीय प्रशासन के साथ साथ पुलिस प्रशासन कामयाब होता है या बिटीओ के करोड़ों रुपये के टर्न ओवर के सामने नतमस्तक या भारी पड़ेगी बिटीओ की सदस्यता लिये राजनेतिक पार्टियों के रसूखदार जनप्रतिनिधियों की टीम ।
संजय यादव – थाना प्रभारी किरंदुल
बिटीओ में रजिस्टर्ड ट्रकों को बेतरतीब सड़को पर खड़ा नहीं करने को लेकर बिटीओ को नोटिस देने के बाद बेतरतीब खड़ी ट्रकों के मालिकों को ट्रकों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है । 70 वाहनों को नोटिस दिया गया है ।
