राजिम – अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन एवं गायत्री शक्तिपीठ राजिम के मार्गदर्शन में मां भगवती महिला मण्डल राजिम की बहनों द्वारा यज्ञ हवन के साथ साथ संस्कार देने का कार्य लगातार किया जा रहा है।इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला पितईबंद रोड राजिम में सात बच्चों का जन्मदिवस संस्कार किया गया जिसमें आदित्य सोनकर यशस्वी पटेल देवेंद्र पटेल दिशा निषाद गौरव पटेल सुभाष सोनकर हिना पटेल शामिल है।कार्यक्रम का शुभारंभ सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गायत्री महामंत्र का सस्वर वाचन किया गया साथ ही दीप प्रज्वलित कर माता सरस्वती की पूजन वंदन किया गया।गायत्री शक्तिपीठ राजिम की सहायक प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता ने कहा सुबह जल्दी उठकर कर दर्शन और धरती माता को प्रणाम करना चाहिए।प्रतिदिन ऊषापान करना चाहिए।माता पिता और गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके आज्ञा का पालन करना चाहिए।साथ ही जन्मदिन क्यों और कैसे मनाना चाहिए इस पर विस्तार से बताया।अपने जन्म दिन के अवसर पर एक बुराई को त्याग कर अच्छे गुणों को अपनाना चाहिए।संस्था के प्रधान पाठक अंजनी यादव ने कहा गायत्री परिवार लगातार बच्चो को संस्कारित करने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती है।जो कि बहुत ही सराहनीय है ।आगे कहा कि नैतिक शिक्षा से अभिप्राय उस शिक्षा से है, जो हमारे जीवन को प्रशस्त बनाती है और हमें संस्कृति से जोड़े रखती है। शिक्षा में नैतिकता का समावेश होने पर ही समाज में व्याप्त चारित्रिक पतन से मुक्ति मिल सकती है।अपने कार्यों में नैतिक व्यवहार का होना आवश्यक है।वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र पाल सिंह ने शानदार गुरु वंदना की प्रस्तुति की।साथ ही शिक्षिका सीमा ननवरे,रेणु पाड़े महिला मण्डल से दीपा साहू हेमलता साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
