कांकेर – प्रधानमंत्री कृषि सींच योजना जल विकास घटक कोडेजंगा परियोजनान्तर्गत ग्राम खामदोढ़की एवं ग्राम कैपसी में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान वॉटरशेड फेस्टिवल कार्यक्रम के बारे में जल और उत्सव के विवरण पर विस्तार से जानकारी दी गई। विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिकों द्वारा मिट्टी परीक्षण के बाद विभिन्न प्रकार के उपयोग जल संरक्षण, दलहन, तिलहन बीज के उत्पादन, दो फसल एवं पराली (पैरा) प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण पर आधारित रंगोली, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय वैज्ञानिक, ग्राम सरपंच, कृषि विभाग के अधिकारी और वॉटरशेड परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी सहित संबंधित ग्राम निवासी और विद्यार्थी उपस्थित थे।
