प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द के नवाचार को विधायक रोहित साहू ने सराहा।

छुरा/गरियाबंद :- प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा विद्यालय परिसर के सतत् विकास हेतु किए जा रहे नवाचारों का अवलोकन विधायक रोहित साहू जी द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय द्वारा बच्चों में रचनात्मकता, अनुशासन एवं शिक्षण-अधिगम वातावरण में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।विधायक ने कहा कि प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द द्वारा किए जा रहे ये प्रयास अन्य शालाओं के लिए भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी प्रधान पाठक राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। शाला को बेहतर करने का कार्य जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया तथा आवश्यक सहयोग देने की बात कही। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों ने विधायक महोदय के आगमन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।