शीतलापारा में कलश यात्रा के साथ भव्य शिवमहापुराण कथा का हुआ प्रारम्भ, भक्त रोज़ बनाएंगे सामूहिक शिवलिंग।

शिव–राम के दिव्य संगम में श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी।

 देश के 12 ज्योतिर्लिंग का प्रतीक किया गया स्थापित।

नवापारा राजिम – नगर के शीतलापारा स्थित गौरी गौरा अखंड रामायण चौक में जय श्री राम नवयुवक अखंड रामायण समिति के तत्वावधान में आयोजित वैदिक निर्माण पूजन, श्री मंगलमूर्ति शिव महापुराण कथा और अखंड रामायण पाठ का दिव्य आयोजन का शुभारंभ शनिवार से प्रारम्भ हो गया. कथा प्रारम्भ से पूर्व वार्ड में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में पीले वस्त्र धारण की महिलाये शीतला तालाब से जल भरकर सिर पर कलश धारण कर कथा स्थल पहुंची. जहाँ विधिवत रूप से पूजन अर्चन पश्चात वेद पुराणों व शिवलिंग का स्थापना हुआ. इस महोत्सव के मुख्य कथावाचक पं. संतोष मिश्रा जी महाराज (तर्री वाले) हैं. उन्होंने प्रथम दिवस की कथा में शिव महात्म की कथा बताते हुए कहाकि जब कई जन्मों के पुण्य का उदय होता है तब शिव महापुराण कथा श्रवण का सौभाग्य मिलता है. उन्होंने सभी को शिव तत्व से अवगत कराया और सभी को कथा सुनने के लाभ बताये. आज प्रथम दिवस की ही कथा में कथावाचक पंडित संतोष मिश्रा की तेजस्वी वाणी, दिव्य सत्संग और कथा-वाचन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।उक्त कथा 6 दिसंबर से तथा 14 दिसंबर तक निरंतर चलेगा जहाँ प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे दिव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन तथा दोपहर 1 बजे से शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा।आयोजक समिति द्वारा नगरवासियों सहित आसपास के सभी क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सहपरिवार उपस्थित होकर कथा का आनंद लाभ लेने की अपील की गई है।