नवापारा में बड़ी चोरी. CCTV में संदिग्ध पकड़ में आए।

गोबरा नवापारा : – क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। गंज रोड स्थित जागृति पान पैलेस, जो कि श्री कमल यदु (निवासी शीतला पारा) की पान की दुकान है, को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया।

कैसे हुई चोरी?

चोरों ने दुकान के पीछे लगे टीन को धारदार कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया।यह तरीका स्पष्ट करता है कि चोर पहले से तैयार होकर आए थे और चोरी पूरी तरह योजनाबद्ध थी।
दुकान के अंदर प्रवेश करने के बाद चोरों ने सामान बिखेर दिया और कीमती माल को उठाकर ले गए।
घटना का पता सुबह लगभग 7 बजे चला, जब घटना स्थल के पास इटली ठेला लगाने वाले श्री गोविंद यादव ने दुकान की असामान्य स्थिति देखकर तुरंत फोन पर कमल यदु को सूचना दी।जब दुकान खोली गई, तो अंदर अव्यवस्था और पीछे कटा हुआ टीन देखकर चोरी की पुष्टि हुई।
क्या-क्या चोरी हुआ?
• ₹3,000 नकद
• लगभग ₹10,000 का पान मसाला स्टॉक कुल अनुमानित नुकसान ₹13,000 से अधिक.
*CCTV में संदिग्ध दिखाई दिए*
दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति दुकान के निकट कुछ सामान लेकर जाते दिखाई दिए हैं।
पुलिस अब फुटेज को फ्रेम-दर-फ्रेम जांच कर रही है ताकि संदिग्धों की स्पष्ट पहचान हो सके।
• थाना नवापारा पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
• पीछे कटा हुआ टीन और औजार के निशान महत्वपूर्ण सबूत के रूप में लिए गए हैं।
• CCTV फुटेज की मदद से संदिग्धों की तलाश तेज की गई है।
पुलिस का अनुमान है कि चोर रात में सुनसान समय का फायदा उठाकर दुकान में घुसे।
दुकान मालिक की मांग
पीड़ित श्री कमल यदु ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तुरंत पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है।उन्होंने कहा कि “CCTV में संदिग्ध साफ दिख रहे हैं, उम्मीद है कि पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी।