बचेली अंग्रेजी शराब दुकान – 1.52 करोड़ का गबन – 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज – किरंदुल शराब दुकान भी जांच के दायरे में।

आबकारी विभाग के दीपक कुमार ठाकुर ने की लिखित शिकायत आबकारी उपनिरीक्षक शर्मा भी घोटाले में शामिल।

जिले भर में मदिरा दुकानों में क्यूआर से पेमेंट फिलहाल बंद,रसीद देना बंद सिर्फ स्कैन किया जा रहा है

किरंदुल — बचेली की विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में करोड़ों रुपए के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आबकारी विभाग ने लगभग 1 करोड़ 52 लाख 47 हजार 774 रुपए के हेरा-फेरी की पुष्टि करते हुए पाँच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी एवं जिला प्रबंधक (CSMCL) दीपक कुमार ठाकुर की लिखित शिकायत के आधार पर हुई है।

घोटाले का पूरा मामला

विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, बचेली का संचालन अप्रैल 2024 से रक्षक सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। दुकान पर तैनात कर्मचारियों की जिम्मेदारी इसी एजेंसी के अधीन है।

आरोपित कर्मचारी:

1. दीपक यादव — मुख्य विक्रयकर्ता

2. कोसुरी चन्द्रशेखर — विक्रयकर्ता

3. राकेश उईके — विक्रयकर्ता

4. देवेन्द्र कुमार पैकरा — मल्टीपर्पस वर्कर

5. अजय कुमार शर्मा — आबकारी उपनिरीक्षक, वृत्त बचेली

निरीक्षण में खुला बड़ा गबन

दिनांक 25 नवंबर 2025 को जिला आबकारी अधिकारी दीपक ठाकुर ने अचानक दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में निम्न गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं:

1️⃣ स्टॉक शॉर्टेज — ₹92,09,370

भौतिक सत्यापन में 92 लाख 9 हजार 370 रुपए मूल्य की मदिरा का स्टॉक गायब पाया गया।

2️⃣ बिक्री राशि जमा नहीं — ₹60,38,404

देशी/विदेशी मदिरा की बिक्री से प्राप्त 60 लाख 38 हजार 404 रुपए बैंक में जमा नहीं किए गए।

कुल गबन राशि — ₹1,52,47,774

कुल मिलाकर 1 करोड़ 52 लाख 47 हजार 774 रुपए की हेरा-फेरी प्रमाणित हुई है।

आबकारी उपनिरीक्षक भी आरोपी

जांच में पाया गया कि आबकारी उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा ने भी

UPE ID के माध्यम से राशि गबन की

दुकान से शराब बोतलें लेकर निजी लाभ कमाया

उन्होंने स्वयं इसका लिखित बयान भी प्रस्तुत किया है।

ऑडिट में कुशलता से छुपाया गया खेल

सितंबर 2025 तक दुकान का ऑडिट हो चुका था।
लेकिन 1 अक्टूबर 2025 से 24 नवम्बर 2025 के बीच करोड़ों का हेरफेर किया गया।
जांच रिपोर्ट में सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट बताई गई है।

बरामद जांच में दस्तावेज

4 पन्नों की जांच प्रतिवेदन

निरीक्षण पुस्तिका (100 पन्ने)

स्टॉक पंजी

नियुक्ति पत्र

प्लेसमेंट एजेंसी के आदेश
को संलग्न करते हुए FIR दर्ज करने का अनुरोध किया।

आगे और खुलासों की संभावना

जांच अधिकारी ने यह भी कहा है की

> जांच अभी जारी है। आगे और भी गड़बड़ियाँ मिलने की पूरी संभावना है। अतिरिक्त तथ्य मिलने पर अलग से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

थाना प्रभारी बचेली मधुनाथ ध्रुव

6038404 विक्रय की रकम 9209370 स्टॉक की कमी का मामला दर्ज किया गया है जांच जारी है गिरफ्तारी फिलहाल नहीं की गई सारे दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है कार्यवाही जारी है।