धमतरी – आशीष रात्रे जिला प्रभारी बहुजन समाज पार्टी जिला धमतरी ब.स.पा. छ. ग. ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहाँ की तखतपुर में आयोजित भागवत कथा में पंडित आशुतोष चैतन्य ने सतनामी जाति के प्रति अशोभनीय बाते बोला है। जो उसकी दुषित व घृणीत मानसिकता है।
जानबूझकर व दुर्भावना पूर्वक एक वर्ग को अपमानित किया गया है।
प्रशासन ऐसे व्यक्तियों के आयोजन अनुमति ना दे।
बहुजन समाज पार्टी, ऐसे कृत्य की घोर विरोध व निंदा करती है।
साथ ही साथ राज्य सरकार से यह मांग करती है की राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत अपराध दर्ज करे।
अन्यथा बहुजन समाज पार्टी सतनामीयों के सम्मान में उग्र आंदोलन करेंगी।
