ब्याख्याता परविंदर कौर गिल और गीतांजली साहू ने दिया दान बाल दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों को मिला उपहार।
धमतरी – शासकीय प्राथमिक शाला खरतुली ने अपने अभिनव पहल के कड़ी में सामुदायिक सहभागिता के तहत दान से मिला स्वेटर का वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल, अध्यक्षता भारतराम साहू अध्यक्ष शाला प्रबन्धन समिति,विशिष्ट अतिथियों में देवेश सूर्यवंशी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी, लीलाधर चौधरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमतरी ,ललित सिन्हा बी आर सी धमतरी,सुरेश सिन्हा उपसरपंच खरतुली,लक्ष्मी नारायण साहू संकुल समन्वयक खरतुली,केशव साहू प्रधानपाठक माध्यमिक शाला खरतुली,बच्चों के सेवा में समर्पित दानवीर ब्याख्याता द्वव परविंदर कौर गिल गीतांजली साहू के आतिथ्य में मां सरस्वती के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।सरस्वती वंदना डालिमा,गीतांजली,जानवी ने प्रस्तुत किया,प्रेरणा गीत डेमन साहू ने प्रस्तुत किया।उदबोधन में सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय में चल रहे नवाचार,सामुदायिक सहभागिता एवम गतिविधियों की भूरी भूरी प्रशंसा किए।नृत्य लालिमा,रश्मी, जानवी,दुलेश्वरी,डालिमा,भूमिका द्वारा प्रस्तुत किया गया।नित्य प्रार्थना सभा मे होने वाले गतिविधियों का भी प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया।अतिथियों के कर कमलों से स्वेटर वितरण किया ।कार्यक्रम का संचालन छात्रा रश्मी साहू,जानवी ने किया।आभार विद्यालय के प्रधानपाठक दीनबन्धु सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका राजेश्वरी ठाकुर,तारकेश्वरी सोनबेर,रसोईया लता यादव,ओमेश्वरी मेश्राम,तुलसी उइके,का योगदान रहा।कार्यक्रम में पालकगण ,गणमान्यजन उपस्थित रहे।
