धमतरी – कुरूद विधानसभा क्षेत्र के युवा शक्ति एवं खेल गांव के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहें ग्राम मंदरॉद के खूबसूरत शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आठ दिवसीय राज्यस्तरीय ड्यूज़ बाल क्रिकेट टूर्नामेट का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश की चुनिंदा 16 टीमों को मौका दिया जिसमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनंदगांव , कवर्धा, दल्लीराजहरा , कांकेर की टीमों ने अपना जलवा बिखेरा! फाइनल मैच में रियल रायपुर और और स्थानीय मंदरॉद की टीमों के बीच खेला गया!
फ़ाइनल मैच में मन्दरौद किकेट एकेडमी ने टास जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया और रियल रायपुर की टीम निर्धारित 20 ओवरो मे 8 विकेट के नुक़सान पर 153 रन बनाए रियल रायपुर की ओर से रवि फरिकर ने 33 गेंद मे 48 रन सशांक तिवारी 25 रन की पारी खेली मन्दरौद की ओर से बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम 131 रन बनाकर 18 ओवरो मे आल आउट हो गए और यह मैच रियल रायपुर की टीम 22 रनों फ़ाइनल मैच जीत कर विजेता बनी!
समापन समारोह के मुख्यतिथि कुरूद नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं युकाध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि मंदरौदक्रिकेट एशोसिएशन के मुखिया क्रिकेट खिलाड़ी छोटे मोहन साहू और उनकी युवा टीम के द्वारा अपने युवा शक्ति के दम पर बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के सहयोग के बिना इस बार खूबसूरत ग्राउंड और टर्फ विकेट में छग का बेस्ट व्हाइट ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया , मंदरौद गांव धमतरी जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में एक आदर्श खेल गांव क्षेत्र के रूप अपनी अलग पहचान बना रहा है! एक आयोजन ही नहीं एक महाउत्सव के रूप में अपनी पहचान बना लिया है! मैं चाहता हूँ कि मंदरॉद में एक अच्छे आयोजन के साथ साथ क्रिकेट की एक अच्छी अकादमी खुले जिससे ग्रामीण क्षेत्र के नए जनरेशन के बच्चों को और खासतौर पे लड़कियों को भी क्रिकेट में आगे बड़ने का मौक़ा मिलें उन्हें अपने हुनर को निखारने का मंच मिले!
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें अतिथि जिला खेल अधिकारी जे.पी देव ने कहा कि येसे शानदार आयोजन के लिए खेल विभाग से भरपूर सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया !
शिष्ट अतिथि वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी संजय ध्रुव में कहा कि खिलाड़ी अनुशासन के साथ आगे बड़े तो उन्हें आगे बड़ने से कोई रोक नहीं सकता!
समापन समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सरपंच भीखम लहरे , युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव युवराज साहू, युवा खिलाड़ी विष्णु निर्मलकर , पूर्व जनपद सदस्य थानु राम साहू, उपसरपंच पुरूषोतम निषाद, उपस्थित रहें! आयोजन समिति के संयोजक मोहन साहू , किशन सोनकर, अरूण साहु ,कल्याण पटेल, ओमप्रकाश पटेल, युवराज साहू, ओमनारायण पटेल का विशेष योगदान रहा! कार्यक्रम का संचालन आभार किशन सोनकर ने किया!
