आतंकवाद और राष्ट्र विरोधी मानसिकता वालों को सीधे फांसी की सजा हो- दीपक सिंह ठाकुर हिन्दू जागरण मंच धमतरी।
धमतरी – हिन्दू जागरण मंच धमतरी ने मंगलवार को लाल किला आतंकी हमला को लेकर घड़ी चौक में आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया , हमले में दिवगंत आत्माओं के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दीप जलाकर घड़ी चौक में भाव पूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किया दुखद परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया और हमले की निंदा करते हुए कहा यह हमला बेहद कायरता पूर्ण और निंदनीय है
तथा देश की 140 करोड़ जनमानस के लिए दुखद है देश की सेना से यह आतंकी सीधे मुकाबला नहीं कर पा रहे तो ओछी और छोटी मानसिकता रखने वाले लोग दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को कार सवार जिन आतंकियों द्वारा राष्ट्र विरोधी मानसिकता वालों ने देश को नुकसान पहुंचाने के लिए राष्ट्र की हृदय स्थल में बम ब्लास्ट कर 10 से भी अधिक निर्दोष लोगो की जान ली है ,उनके परिवार , देश को जो आघात पहुंचाई , घटना को अंजाम दिया है उनसे उसी प्रकार का व्यवहार और सजा दी जाई
भारत की जनता और सेना इस हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी इसका मुहतोड़ जवाब देगी उक्त विरोध प्रदर्शन में प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर,प्रवीण साहू ,जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद,सहसंयोजक डाकेश्वर साहू, प्रतीक सोनी,चित्रेश साहू,सनत साहू, ,जिला युवा और सूचना प्रमुख सत्यम सिन्हा,अनिमेष सिंह राजपूत , नगर संयोजक पीयूष पारख,सहसंयोजक शुभम केशवानी, शिवांश पटवा,पुषांक साहू,खंड सहसंयोजक संस्कार साहू,गजेन्द्र साहू उमाशंकर साहू,कमलनारायण साहू, संपर्क प्रमुख पुलकित साहू, पूरण सोनी,देवराज राजपूत,मनीष साहू,सुभांत सालुंके,राकेश मौर्य, तोरण गंजीर,आदि बड़ी संख्या में हिन्दू जागरण मंच पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे!
