राजिम – छ. ग. पेंशनर्स समाज तहसील शाखा राजिम का मासिक बैठक दिनांक 8नवंबर को पेंशनर्स भवन राजिम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैशाखूराम साहू, अध्यक्ष पेंशनर्स समाज तहसील शाखा राजिम, विशिष्ट अतिथि चिन्ताराम साहू, योगेश्वर पुरी गोस्वामी, जी. आर. ध्रुव व श्रीमती तरुणा चतुर्वेदी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भगवान राजीवलोचन के छायाचित्र का पूजन अर्चन कर किया गया। अतिथियों के स्वागत उपरांत नये सदस्य मेघूराम का स्वागत कर सदस्यता प्रदान किया गया। नवंबर माह में जन्मदिन वाले पेंशनर साथियों हेमकुमार साहू, योगेश्वर पुरी गोस्वामी, भंवरलाल ध्रुव, पुरुषोत्तम ठाकुर, भीखमलाल सिन्हा,जी.आर.ध्रुव चिन्ताराम साहू सीताराम साहू पन्नालाल साहू वशिष्ठ का अंगवस्त्र ओढ़ाकर श्रीफल भेंट कर तिलक चंदन लगाकर बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। एक्साइड बैटरी के नवापारा प्रतिनिधि का भी मंचासीन अतिथियों ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम का कव्हरेज कर रहे प्रवीण देवांगन व टीम सदस्य रानूप्रिया का स्वागत किया गया। नगर से पधारे वरिष्ठ नागरिक खेलनलाल सैनी व जोहतराम साहू का भी पेंशनर्स समाज द्वारा सम्मान किया गया।कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बैशाखूराम साहू ने सभी साथियों को नवंबर माह में जीवन प्रमाण पत्र संबंधित बैंक शाखा में जमा करने का सुझाव दिए व सामाजिक जीवन को सफल बनाने हमेशा कुछ न कुछ दान-पूण्य का कार्य कर जीवन सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम समापन से पूर्व दिवंगत पेंशनर साथियों हीराधर पुर्रे व डाँ. रामानंद गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। राष्ट्र गीत के 150वीं वर्ष के उपलक्ष में राष्ट्र गीत का गायन पेंशनरों द्वारा किया गया। सभा समाप्ति राष्ट्र गान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रामबिशाल वर्मा ने किया व आभार श्रीमती तरुणा चतुर्वेदी ने किया।
