स्पेशल कोर्स का आयोजन।

नवापारा राजिम:— स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गजेंद्र यादव के मंशानुरूप राज्य मुख्यालय भारत स्काउट गाइड छ.ग के द्वारा जिलों के सभी विद्यालय में स्काउट गाइड को सक्रिय रूप से संचालित करने के लिए राज्य मुख्य आयुक्त(छ ग) इंदरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव जितेंद्र साहू के निर्देशानुसार जिला गरियाबंद के जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला सचिव रोमनलाल साहू के मार्गदर्शन में जिला गरियाबंद से डी ओ सी आशीष कुमार साहू व्याख्याता चैतन्य कुमार यदु शासकीय हाई स्कूल रावड धर्मेंद्र सिंह ठाकुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीपारा लॉरेंस महिलागें शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय छुरा शिक्षक मुरारी लाल साहू शासकीय हाई स्कूल लाटापारा देवभोग श्रीमती भूमिका साहू व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल गरहाडीह मैनपुर हीरऊ राम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरमुरा ने स्पेशल कोर्स ऑर्गेनाइजर सेक्रेटरी पायनियर मैपिंग कोर्स की जो जिले के स्काउट गाइड रोवर रेंजर को इस विषयों में विशेष ज्ञान दिया जा सके एवं विकासखंडो में स्काउटिंग गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके इनके लिए राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण एससीईआरटी रायपुर छत्तीसगढ़ भेजा गया जहां इन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करके जिले के स्काउट गाइड रोवर रेंजर को अधिक से अधिक लाभ पहुंचा सके. उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.