बैलाडीला व्यापारी संघ – नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न ।

किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ का किरंदुल के छत्तीसगढ़ भवन में 03 नवम्बर को मतदान प्रणाली से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई । सुबह 08 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ था तथा संध्या 05 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई थी ।विदित हो कि बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के तत्वाधान में जारी चुनाव में तीन पैनलों के साथ साथ एक अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे ।उल्लेखनीय हैं कि 463 व्यापारी मतदाताओं में से 453 व्यापारियों ने मतदान किया । अध्यक्ष पद पर संदीप साव तथा सचिव पद पर साहिल राम छलिवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर के रघु ने जीत हासिल की थी । उपाध्यक्ष पद पर अनिशा प्रदीप शंकरन ,तथा सुभाष हलदर तथा सह सचिव पद पर बप्पी मजूमदार तथा संदीप गुप्ता ने जीत हासिल की थी । शुक्रवार को छत्तीसगढ़ भवन में बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ ।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरंदुल पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू सिंह गौतम ,किरंदुल परियोजना के सहायक महाप्रबंधक अजय बाघे ,सीएमओ शशि भूषण महापात्रा ,बचेली पालिका उपाध्यक्ष सतीश प्रेम चंदानी ,आर्सेलर मित्तल के उप महाप्रबंधक डॉ तेजप्रकाश ,वरिष्ठ नेत्री मीरा तिवारी ,पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,पूर्व अध्यक्ष बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ मनोज छलिवाल ,किरंदुल पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी अतिथियों के रूप में मौजूद रहे । इस दौरान सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि ,राजनेतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही ।