100 ईयर ऑफ हॉकी इन इंडिया -दंतेवाड़ा हॉकी संघ करेगा वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान ।

किरंदुल — देश में हॉकी खेल के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं ।इस खेल में जहाँ भारत ने सबसे अधिक ओलंपिक में मेडल जीते हैं ।इस ही क्रम में दंतेवाड़ा हॉकी संघ के तत्वाधान में 07 नवम्बर को किरंदुल नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।दंतेवाड़ा हॉकी संघ के जिला अध्यक्ष ए०के० सिंह और दंतेवाड़ा जिला हॉकी संघ के संरक्षक आशीष यादव ने बताया कि देश में हॉकी खेल के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दंतेवाड़ा हॉकी संघ के तत्वाधान में 07 नवम्बर को किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड में किरंदुल और बचेली की हॉकी टीमों के मध्य फ्रेंडली मैच खेला जाएगा ।तत्पश्चात संध्या को नगर के जयस्तंभ चौक पर दीप प्रज्वलित कर अतिथियों का सम्मान किया जाएगा ।एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों के सम्मान के बाद भारतीय हॉकी के इतिहास पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा ।