किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन हुआ रजिस्टर्ड – जल्द होगा शपथ ग्रहण — ओम सोनी अध्यक्ष।

15 सिंतबर को हुआ था किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स का चुनाव।

ओम सोनी पैनल ने की थी भारी मतों से जीत दर्ज।

किरंदुल – किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का द्विवार्षिक चुनाव किरंदुल के छत्तीसगढ़ भवन में 15 सितंबर को मतदान प्रणाली से हुआ था । किरंदुल के इतिहास में पहली बार 15 सितंबर को मतदान प्रणाली से हुए व्यापारियों के चुनाव में नगर में व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया था । छत्तीसगढ़ भवन में मतदान केंद्र में 15 सितंबर की सुबह से ही व्यापारी सदस्य मतदाताओं की वोट देने के लिए लंबी कतारें देखी गई थी । सुबह 08 बजे से लेकर दोपहर 03 बजे तक मतदान का समय रखा गया था । तत्पश्चात संध्या 04 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई थी । मतदान प्रणाली से हो रही पूरी चुनावी प्रक्रिया को मतदान अधिकारियों के द्वारा सम्पन्न करवाया गया था । देर रात आये चुनावी परिणाम के अनुसार ओम प्रकाश सोनी के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की थी ।जिसमे किरंदुल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के ओम सोनी पैनल से अध्यक्ष ओम सोनी ,सचिव राज प्रसाद ,उपाध्यक्ष संजय सोनी, उपाध्यक्ष सुषमा साहू ,कोषाध्यक्ष विशाल जैन, सह सचिव शेखर दत्ता ,सह सचिव मोहित धवन निर्वाचित घोषित किए गए थे ।किरंदुल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सोनी ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि हमारा चुनाव पहले किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के तत्वाधान में हुआ था जो कि रजिस्टर्ड नहीं था किरंदुल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के नाम से हमारे संघ का रजिस्ट्रेशन भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के तहत 27 अक्टूबर 2025 को हो गया है । किरंदुल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम सोनी ने मीडिया को बताया कि आज हमारे व्यापारी और हमारी संस्था बस्तर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स और छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के समतुल्य किरंदुल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन का पंजीयन हो चुका है ।उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी ,दुर्गा पूजा ,नवरात्रि , दीपावली पर्व में होने वाले व्यापारियों के व्यापार को देखते हुए हमारे संघ के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों एवं संचालन समिति ने निर्णय लिया कि आगामी पर्वो को देखते हुए नई टीम का शपथ ग्रहण पर्वो के बाद किया जाएगा ।अध्यक्ष ओम सोनी ने कहा कि जल्द ही संचालन समिति के दिशा निर्देश पर किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही किया जाएगा । इस दौरान नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ साथ संचालन समिति के रविन्द्र सोनी ,विप्लव मल्लिक ,बंटी अरोरा ,विशेष रूप से मौजूद रहे ।