छठपर्व – छठघाट पर उतरी सर्वधर्म समभाव की आस्था – अन्य संप्रदाय की महिलाओं ने भी दिया सूर्य देव को अर्घ्य ।

( किरंदुल में दिखी सर्वधर्म समभाव की एकता की मिसाल )

किरंदुल–  लोह नगरी किरन्दुल में उत्तर प्रदेश बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा हर्षोल्लास के साथ छठ महापर्व मनाया गया ।जिसमें कांचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए,दर्शन दीन्हीं ना अपन ये छठी मइया जैसे गीत गाकर महिलाओ ने संध्या बेला में अस्त होते सूर्य की उपासना कर आज विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर अस्ताचल सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। तत्पश्चात अगले दिन सुबह उदयमान होते सूर्य को अर्ध्य देकर सूर्य देव की उपासना की । उल्लेखनीय है कि श्री राघव मंदिर परिसर में स्थित छठ घाट एवं फुटबॉल ग्राउंड के समीप स्थित उत्तर प्रदेश बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद के भवन में सूर्य उपासना से जुड़ा छठ महापर्व में महिलाओं ने दउरा में फल एवं पूजन की सामग्री लेकर पूजा पाठ किया । लोह नगरी किरंदुल में फिर एक बार दिखी सर्वधर्म समभाव की एकता । मिनी इंडिया कहलाने वाली किरंदुल नगरी ने फिर एक बार पेश की सभी धर्मों सभी सम्प्रदाय के बीच एकता की मिसाल । यूपी बिहार संघ के तत्वाधान में श्री राघव मंदिर के परिसर में स्थित लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए बनाए गए छठ घाट में इस बार अन्य सम्प्रदाय की महिलाओं ने भी सूर्य देव को अर्ध्य देते हुए छठ घाट पर आस्था की डुबकी लगाई । घाट में अन्य सम्प्रदाय के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने भी फिर एक बार किरंदुल नगर में एकता की मिसाल कायम की ।