03 नवम्बर को होगा बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव.
किरंदुल – लौह नगरी में 03 नवम्बर को होने जा रहे बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों ने फूल माला पहनकर नारेबाजी करते हुए
गाजेबाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ आतिशबाजी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया । व्यापारियों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है । इस ही कड़ी में बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के 03 नवम्बर को होने वाले चुनावी मैदान में उतरे व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप साव ,सचिव पद के प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ , उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिशा प्रदीप शंकरन ,उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी सिंघासन गुप्ता ,कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रघु राव ,सह सचिव पद के प्रत्याशी सोमेन रॉय ,सह सचिव पद के संदीप गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद इस संबंध में चर्चा करते हुए व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप साव और सचिव पद के उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ ने कहा कि बैलाडीला के व्यापारी साथियों के हितों का संरक्षण ही हमारे व्यापारी एकता पैनल की पहली प्राथमिकता हैं । उन्होंने कहा कि बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के बैनर तले 03 नवम्बर को हो रहे मतदान प्रणाली के चुनाव में किरंदुल के पूरे व्यापारी साथियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है ।
