03 नवम्बर को होगा बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव ।
किरंदुल – लौह नगरी में 03 नवम्बर को होने जा रहे बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों ने फूल माला पहनकर नारेबाजी करते हुए गाजेबाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ आतिशबाजी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया । व्यापारियों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है । इस संबंध में चर्चा करते हुए बैलाडीला के वरिष्ठ व्यापारी गणेश गुप्ता ने बताया कि बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के बैनर तले 03 नवम्बर को हो रहे मतदान प्रणाली के चुनाव में किरंदुल के पूरे व्यापारी साथियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है ।
