किरंदुल-किरन्दुल में यूपी बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा हर्षोल्लास के साथ छठ महापर्व मनाया जा रहा हैं।जिसमें कांचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए,दर्शन दीन्हीं ना अपन ये छठी मइया जैसे गीत गाकर महिलाओ ने संध्या बेला सोमवार शाम 05 बजकर 40 मिनट में सूर्य की उपासना कर आज विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर अस्ताचल सूर्य को पहला अर्घ्य दिया।
श्री राघव मंदिर परिसर की छठ घाट एवं फुटबॉल ग्राउंड स्थित उत्तर प्रदेश बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद क्लब परिसर मे सूर्य उपासना से जुड़ा छठ महापर्व में महिलाएं दउरा में फल एवं पूजन की सामग्री लेकर पूजा पाठ की।
