भैसो की तस्करी करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे।

धारा- छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. 2004 की 4,6,10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधि. 1960 की धारा 11 (1) (क)

नाम आरोपी

:-01. सरफुद्दीन अंसारी उर्फ बंगलू पिता स्व. फजल हक उम्र 50 वर्ष साकिन कुसमी बाजार पारा थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज (छ.ग.)

02 मुजाहिर अंसारी उर्फ गजड़ा पिता स्व. ननकू अंसारी उम्र 62 वर्ष साकिन भूलसी कला छापरटोली थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज (छ.ग.)

03 चन्दीर राजवाड़े पिता महली राजवाड़े उम्र 35 वर्ष साकिन भूलसीकला छापरटोली थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज (छ.ग.)

04. इमामुद्दीन अंसारी पिता स्व. रहीम हक मियां उम्र 52 वर्ष साकिन लोक्या थाना चौनपुर जिला पलामू (झारखण्ड)

बलरामपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी दुलारचन्द कश्यप पिता मानिकचन्द कश्यप उम्र 40 वर्ष साकिन चुटईपाठ थाना सामरीपाठ जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) का थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.10.2025 को मैं शाम करीब 5-6 बजे आलु खोदवा रहा था कि एक व्यक्ति 04 रास भैंसा को लाठी डांड से मारते पिटते भगाते हुए ले जा रहा था तब मैं गांव के लवकुमार एवं आलु खेत में काम करने वाले ग्राम छापरटोली के कृष्णा नाग सिदरथ नगेसिया एंव गांव के अन्य व्यक्ति इकटठा हो गये और भैंसा वाला आदमी को रोककर किसका भैंसा है तुम्हारा क्या नाम है पुछ-ताछ करने पर अपना नाम चन्दिर राजवाड़े पिता महली राजवाड़े ग्राम भुलसी छापर टोली का होना बताया और भैंसा सरफुददीन (बगलू) और मोजाहिर अंसारी का है। मोजाहिर के कहने पर मजदुरी 500 रूपये में मुझे ग्राम सेरेगदाग तक पहुंचाने बोले है बताया हम लोग 04 नग भैंसा एक आदमी को पकड़ कर रखे है। पीछे से मोजाहिर अंसारी व मोटरसाईकल क्र. C.G 15 DE 5301 से मवेशी तस्कर सरफुददीन आया तो उन्हे भी पकड़कर रखे है कि प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्व अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल के दिशा निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय विश्व दीपक त्रिपाठी एसडीओपी इम्मानुएल लकड़ा के मार्ग दर्शन पर विवेचना दौरान घटना स्थल निरीक्षण, कथन गवाहन जप्ती कार्यवाही आरोपियों का मेमोरेण्डम कथन से आरोपियों के विरूद्ध सदर धारा का अपराध घटित करना भलीभाँति सबूत पाये जाने से आरोपीगण को अपराध से अवगत कराकर. दिनांक 27.10. 2025 के क्रमशः 12.40, 12.45, 12.50, 13.00 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार की सूचना उनके परिजनों को दी गई मुख्य आरोपी सरफुद्दीन उर्फ बंगलू का अपराधिक रिकार्ड थाना कुसमी के अप.क्र. 123/2023 धारा छ. ग. कृषक पशु परि.अधि. की धारा 5,6,10, अप.क्र. 16/2025 धारा 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परि.अधि. व पशु क्रूरता निवा. अधि.11 (क), एवं आरोपी इमामृद्दीन अंसारी का अपराधिक रिकार्ड थाना कोरंघा में अप.क्र 21/2022 धारा 34 भादवि धारा 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परि.अधि. व पशु क्रूरता निवा. अधि.11 (क), का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। मामला अजमानतीय होने से आरोपियों का चेक लिस्ट भरकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, स.उ.नि. आनन्द मसीह तिर्की, प्र.आर. संजय साहू आरक्षक ओमकार रजक धर्मेन्द्र सोनी, रविन्द्र कुमार आदि कार्यवाही शामिल रहे।