कलश यात्रा में 300 से अधिक महिलाये नारीशक्ति की रही सहभागिता।
धर्म एवं आध्यात्म की नगरी शिवरीनारायण में श्रीरामचरितमानस के 12वें वर्ष के अवसर पर नगर में अखंड श्री नवधा रामायण पाठ का शुभारंभ भव्यता के साथ हुआ।
आयोजन से एक दिन पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 300 से अधिक नारी शक्ति ने भाग लिया। कलश यात्रा नवधा रामायण मंच से बाजे-गाजे और जयघोष के साथ प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, ज्वेलर्स रोड, नर-नारायण मंदिर मार्ग से होते हुए बाबा घाट महानदी पहुंची। वहां मंत्रोच्चार और वैदिक विधि से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद पुनः कलश यात्रा रामघाट, अन्नपूर्णा मंदिर, केवट मंदिर, नटराज चौक, बॉम्बे मार्केट, अंबेडकर चौक, केरा चौक से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची।
द्वितीय दिवस की संध्या सत्र में देवरघटा धाम के संत शिरोमणि श्री गोपाल दास जी महाराज एवं डॉक्टर राजेश्री महंत राम सुंदर महराज के मुख्य आतिथ्य में श्री नवधा रामायण का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्री गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि महानदी के तट पर बसे शिवरीनारायण में अखंड नवधा रामायण का आयोजन अत्यंत शुभ और पवित्र कार्य है। यह नगर रामायण काल से जुड़ा हुआ है — जहाँ श्रीराम जी का श्री शबरी माता से मिलन हुआ था। उन्होंने कहा कि “श्रीरामचरितमानस का पाठ नगरवासियों के जीवन में मंगल और समृद्धि लाएगा” डॉ. राजेश्री महंत राम सुंदर दास महाराज ने बताया कि अखंड नवधा रामायण का यह धार्मिक आयोजन पूरे नगर के लिए गौरव का विषय है। भगवान श्रीरामचंद्र की अविरल कथा, भजन और संकीर्तन नौ दिनों तक दिन-रात निरंतर चलेगा।
अपने आशीर्वचन में राघवेंद्र सरकार और हनुमान जी महाराज की कृपा से सबके मंगल, धन-धान्य और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना की कार्य पंडित आशुतोष द्विवेदी ने की इस अवसर पर प्रकाश (बिल्लू) बंसल, राधेश्याम सोनी, राजेंद्र यादव,निरंजन अग्रवाल , कार्तिक यादव,विनय अग्रवाल, डॉ. विश्वाश, सीताराम यादव, अजय आदित्य, मिलाप राम साहू, हरिशंकर यादव, घनश्याम साहू, गंगाधर यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
शिवरीनारायण में अखंड श्री नवधा रामायण में मानस टोलियों के लिए प्रथम पुरस्कार 21000,द्वितीय पुरस्कार 15000 तृतीय पुरस्कार 11000चतुर्थ पुरस्कार 7500 पंचम पुरस्कार 5000 रुपए एवं सांत्वना पुरस्कार राशि फाइनल में 1100/1100 रुपए रखे गए है सभी विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा आयोजन कमेटी ने अधिक से अधिक रामायण गायन वादन टिम से निवेदन किया है।
